लखनऊ निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान द्वारा निगोहां थाने पर दी गई तहरीर में आरोप है कि बीते शनिवार को दोपहर में गांव के ही दिलीप रावत द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया जहां उसके साथ वह दुष्कर्म किया।बेटी घर पर नही मिलने से पिता ने जब मोबाइल देखा तो मोबाइल में पड़े मैसेज से जानकारी मिली जिसके बाद वह बेटी की तलाश के बाद बेटी को घर लाया तो वह डरी-सहमी थी, पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई कि दिलीप ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। वहीं घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित पिता ने सोमवार को पूरे मामले की शिकायत निगोहां पुलिस से शिकायत की वही निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि दी गई तहरीर पर दुराचार ,पाक्सो एक्ट कि धा राओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेजा गया है। वही पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना है।
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट का मुकदमा……
Related Posts
Add A Comment

