लखनऊ मोहनलालगंज समाजवादी पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता नितुल शर्मा को समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।नितुल शर्मा लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता, मेहनत और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह सपा नेता बिपिन यादव, वरिष्ठ नेता अरुणेश प्रताप सिंह दल्लु, नवीन वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नितुल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।नितुल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने आशा जताई कि नितुल शर्मा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी और समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नितुल शर्मा बने बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष, सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Related Posts
Add A Comment

