वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में डेढ़ दशक तक कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न मंत्रालयों को दक्षता पूर्वक सम्हालने वाले कुशल जननेता, अखिल भारतीय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य,उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और लम्बे समय तक इमानदार जनसेवा की साफ सुथरी राजनिति के पुरोधा और बिना डरे सच बोलने की स्पष्टवादिता के लिये सुविख्यात, काशी सहित मिर्जापुर ही नहीं पूरे उतर प्रदेश के दिग्गज राजनेता स्वर्गीय पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती उनके पैतृक आवास औरंगाबाद हाउस में पारिवारिक वातावरण में सायं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में सुचिता और गंभीरता के साथ जन सेवा को व्रत के रूप में स्वीकार कर उसे पर चलने की दलियनिष्ठा के प्रति अज्ञात श्रद्धा रखने की क्षमता बिरला राजनीतिज्ञों में ही होती है, खासकर के आज की राजनीति में तो इस तरह की सोच और व्यक्तित्व के लोग खोजने से भी नहीं मिलते,कुछ ऐसा ही एकदम खुला और विशाल व्यक्तित्व था पंडित लोकपति त्रिपाठी जी का जो अपनी स्पष्टवादिता के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समक्ष भी विख्यात थे, हालांकि इसके चलते राजनीति में उन्हें इसकी काफी कीमत भी चुकानी पड़ी थी फिर भी वो अपने सिद्धांतों से कभी डीगे नहीं ।
गोष्ठी से पूर्व पंडित जी के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित करके उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
अपना विचार व्यक्त करते हुए विधान परिषद के पूर्व सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस बार तो पापा जी की 99 वीं जयंती को हम लोग पारिवारिक वातावरण में उनके साथ काम किये लोगों और परिजनों के साथ मिलकर मना रहे हैं, पर अगले वर्ष उनकी 100 वीं जयंती को बड़े पैमाने पर पूरे धूमधाम से मनायेंगे जिसके अन्तर्गत वर्ष भर कहीं न कहीं विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता उनके निकट सहयोगी और वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे पंडित विजय शंकर पांडे ने किया और आदत अतिथियों का स्वागत उनके एकमात्र सुपुत्र पूर्व विधान परिषद सदस्य पंडित राजेश पति त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर उनके पत्र पूर्व विधायक श्री ललितेशपति त्रिपाठी सहित सर्वश्री प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, डा0 महिधर मिश्रा, , बैजनाथ सिंह, रविशंकर पाठक विजय शंकर मेहता, मनोज चौबे, आनन्द मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, वैभव त्रिपाठी, ददऊ बाबू,, राकेश राय, दयाशंकर पांडे, शुभम राय, ब्रह्मदेव मिश्रा, कान्ता प्रमुख , राजेश चौधरी आनंद सिंह गिरीश तिवारी धर्मेंद्र मिश्रा हीरालाल शर्मा आनंद शुक्ला लाल मिश्रा महेंद्र सिंह चौहान मुन्ना सिंह विजय शंकर मेहता राजेंद्र तिवारी महंत ,पुनीत मिश्रा, विपिन मेहता, राजेंद्र सिंह,अशोक पाण्डे,, अंजनी मिश्रा , कमलाकांत पांडे संजय तिवारी , युवराज पांडेय,निशांत ओझा, आदि सम्मिलित रहे ।
पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती आज उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में मनाई गई।
Related Posts
Add A Comment

