भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सभा पखनपुरा में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पखनपुरा में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे जोश, अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और शांति का माहौल बना रहा।
जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गांव के इमाम मौलाना जलालुद्दीन साहब, मौलाना शमशुल हुदा, ग्राम प्रधान जुबेर अहमद, तासीर टिंकू, शेख तनवीर, बाबर, मेहराब, दिलशाद, अकरम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस मोहब्बत, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देता है। सभी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन एवं पूरे गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया।
पखनपुरा में अमन-भाइयोंचारे के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
Related Posts
Add A Comment

