गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की अनुशासन, कार्यकुशलता और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के दौरान एसपी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों का अनुशासित, शारीरिक रूप से फिट और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहने का निर्देश दिया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों से पुलिस लाइन पहुंची डायल-112 की वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की तकनीकी स्थिति, उपलब्ध संसाधनों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, सूचना संप्रेषण और कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक अर्दली रूम में पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों के नियमित रखरखाव, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालयी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस लाइन में एसपी डॉ. इरज राजा ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, डायल-112 व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment

