वाराणसी के श्री गुरु रविदास मंदिर राजघाट काशी में दी रविदास स्मारक समिति द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 40वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई सर्वप्रथम उनके मूर्ति पर समाज के लोगों एवं आए हुए अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं आए हुए लोगों ने समता मूलक समाज के प्रेरणता बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें संगोष्ठी का अध्यक्षता आचार्य डॉक्टर भारत भूषण द्वारा किया गया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबूजी सर्वहारा समाज के हिमायती थे उनका राजनीतिक मूल्य समता मूलक समाज की संरचना थी वे जीवन पर्यंत प्रजातांत्रिक मूल्यों की स्थापना के संघर्ष करते रहें इस अवसर पर समिति के प्रबंधक मदन भगत ने कहा कि बाबूजी गरीबों मजदूरों किसानों के मसीहा थे उनकी सोच वैज्ञानिक एवं प्रगति सील रही सर्वधर्म समभाव उनका मूल मंत्र था गुरु रविदास जी के उपासक रहे तथा आए हुए लोगों ने बाबू जगजीवन राम की राष्ट्र सेवा समाज सेवा को याद कर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र एडवोकेट बबलू द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुजारी रामविलास दास रामेश्वर दास बकुलिया बाबा धर्मराज राम मदन यादव चंदन शर्मा नीरज माली राजेश गुप्ता दुर्गा भारती मोहन चक्रवर्ती अर्पित पांडे मोहित राय आदि लोगों उपस्थित रहे
पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 40 वी पुण्यतिथि मनाई गई
Previous Articleफूड बैंक वाराणसी द्वारा निशुल्क भोजन वितरण सेवा का हुआ शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

