वाराणसी :- प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा की गई हालिया हरकतों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र मिश्रा ने कड़ा ऐतराज जताया है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा और व्यवहार से न केवल साधु संत समाज का अपमान हो रहा है बल्कि सनातन परंपरा की गरिमा को भी ठेस पहुंच रही है | स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकतें समाज में भ्रम फैलाने वाली हैं और इससे संत समाज की छवि धूमिल हो रही है उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता |
वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगे कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की इस प्रकार की गतिविधियों से पूरे बनारस की छवि बदनाम हो रही है जो कि सनातन संस्कृति और अध्यात्म की विश्व प्रसिद्ध नगरी है | काशी ने हमेशा मर्यादा,सहिष्णुता और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया है ऐसे में इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है |
वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र मिश्रा ने संत समाज से अपील की कि वे ऐसे तत्वों से सावधान रहें जो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए धर्म और आस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं ||

