लखनऊ जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर आशियाना क्षेत्र स्थित शारदा नगर योजना रुचि खंड प्रथम में बने श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री दक्षिणमुखी बालाजी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र मिश्रा एवं ट्रस्ट के संरक्षक संजय तिवारी द्वारा विधि-विधान से पूजन, आरती एवं हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर की गई। इसके उपरांत कीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को बूंदी, पूड़ी-सब्जी एवं शीतल जल प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।इस अवसर पर दक्षिणमुखी बालाजी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सौरभ पांडेय, हिमांशु सैनी, अभय, सुमित, सलमान, बबलू मिश्रा, आशीष गुप्ता, रंजीत सैनी, महेश तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
बड़े मंगल पर दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Related Posts
Add A Comment

