गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने शनिवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट एवं एनबीडब्ल्यू जारी थे।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द, जयप्रकाश सिंह, राजेश उर्फ भुल्लन, दयाशंकर उर्फ डब्बू और हरिनाथ राम को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, शैलेन्द्र बिन्द और महेन्द्र बिन्द के खिलाफ धारा 323, 324, 504, 506 भादवि एवं धारा 82 सीआरपीसी से संबंधित वारंट था। वहीं जयप्रकाश सिंह और राजेश उर्फ भुल्लन के खिलाफ धारा 352, 504, 506 भादवि तथा जयप्रकाश उर्फ गुड्डू के खिलाफ धारा 323, 504, 506 भादवि का मामला बताया गया। हरिनाथ राम के खिलाफ धारा 324, 323, 504 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू एवं धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई न्यायालय से जारी थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह तथा उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह, थाना बरेसर शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

