बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय बलिया सहित परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा, समस्त ग्राम न्यायालय, कलेक्ट्रेट के न्यायालयों एवं तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बलिया, जिला जज बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मा० प्रशासनिक न्यायमूर्ति हाईकोर्ट प्रयागराज गौतम चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण वसूली, चालान, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम, श्रम विवाद, बिजली बिल, आर्बिट्रेशन एवं अन्य मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है
बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, जिला जज व डीएम ने किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

