दुबहड़ (बलिया)। थाना दुबहड़ पुलिस ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम नगवां पहुंचे, जहां उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहरनाथ पाठक निवासी नगवां अपने घर पर मौजूद मिला। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
इसके बाद पुलिस ने थाना दुबहड़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 105/352 बीएनएस के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की।
आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
बलिया: लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
Related Posts
Add A Comment

