बांसडीह रोड, बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को एक महिला ने थाना बांसडीह रोड पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसका पुत्र दिलकेश कुमार भारती (20 वर्ष) निवासी सोनाडाबर, थाना बांसडीह रोड, 8 मई की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था और वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
गुमशुदा युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण एवं तलाशी अभियान के दौरान ग्राम परिखरा से युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके पिता की सुपुर्दगी में देकर घर भेज दिया।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार एवं कांस्टेबल राहुल कुमार यादव शामिल रहे।
बांसडीह रोड पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Related Posts
Add A Comment

