बांसडीह रोड (बलिया): बांसडीह रोड थाना पुलिस ने गोवंश चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक गाय बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए गोवंश को बेचने की फिराक में था, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की
उपनिरीक्षक सतीश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में बांसडीह रोड तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक गाय को पेड़ से बांधकर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रूस्तम अहमद (35 वर्ष), निवासी कसाब टोला काजीपुरा, थाना कोतवाली, बलिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी नवाजीश मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों ने 23 जुलाई को ग्राम दिउली से गाय चोरी की थी। बरामद गाय की पहचान कराकर उसे नियमानुसार उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।
इस मामले में थाना बांसडीह रोड पर दर्ज मुकदमा संख्या 147/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बांसडीह रोड पुलिस ने गोवंश चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की गई गाय बरामद
Related Posts
Add A Comment

