बांसडीह, बलिया, 19 जुलाई। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 27 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹4,11,714 बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों ने थाना बांसडीह रोड में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सभी मोबाइलों का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया गया। तकनीकी प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 27 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए।
मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वंश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक/कंप्यूटर ऑपरेटर वीरकर कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट: सैयद सेराज अहमद
बांसडीह रोड पुलिस ने 27 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, 4.11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति मिली वापस
Related Posts
Add A Comment

