रसड़ा (बलिया)। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी/सहायक श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिका रसड़ा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लेबर अड्डों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर श्रमिकों और आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल श्रमिकों के चिन्हांकन, उन्मूलन एवं पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन, नवीनीकरण तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
यह जागरूकता कार्यक्रम श्रम प्रवर्तन अधिकारी रसड़ा कार्यालय के विक्रमादित्य पाटिल एवं धर्मेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा से जोड़ना जरूरी है।
Related Posts
Add A Comment

