(गाजीपुर)। मानसून अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय बोगन में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवाकांत सिंह ने छात्र-छात्राओं को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। प्रत्येक छात्र को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार पाण्डेय, नागेंद्र प्रसाद यादव, रामविलास, कीर्तिवर्धन राम सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीईओ ने विद्यालय में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
Related Posts
Add A Comment

