Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » भरण-पोषण न देने पर न्यायालय के आदेश पर आरोपी की जमीन 42.25 लाख रुपए में नीलाम
गाजीपुर

भरण-पोषण न देने पर न्यायालय के आदेश पर आरोपी की जमीन 42.25 लाख रुपए में नीलाम

adminBy adminThursday, 4 June 2026, 19:20 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जमानियां (गाजीपुर)- पारिवारिक न्यायालय बोकारो (झारखंड) के आदेश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरण-पोषण की राशि न चुकाने वाले आरोपी विवेक राय निवासी सुहवल की जमीन को नीलाम कर दिया है। गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित इस नीलामी में आरोपी की ग्राम सुहवल मौजा की 2 बीघा 14 बिस्वा 1 धूर जमीन को 42 लाख 25 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर विकास राय निवासी सुहवल ने अपने नाम किया। पूरा मामला बोकारो के प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय अरविंद कुमार की अदालत से जुड़ा है। अदालत ने भरण-पोषण मामला संख्या 38/2004 (सुनीता राय बनाम विवेक राय) में आदेश जारी किया था। इसके तहत ग्राम सुहवल, जमानियां गाजीपुर निवासी विवेक राय पुत्र विजय नारायण राय को अपनी पत्नी सुनीता राय को 15,000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देना था। आदेश की लगातार अवहेलना करने के कारण आरोपी पर कुल 37 लाख 20 हजार रुपये की देनदारी बकाया हो गई थी। अदालत ने गाजीपुर के जिला कलेक्टर को ‘व्यथा वारंट’ जारी कर आरोपी की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर 30 दिनों के भीतर वसूली करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में विगत 14 मई 26 को स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा आरोपी की जमीन को कुर्क कर गांव में मुनादी कराया गया। तय समय के भीतर विवेक राय द्वारा भुगतान नहीं किया गया। तब अदालती आदेश के अनुपालन में गुरुवार को तहसील सभागार में सुहवल मौजा के आराजी नं 1909 स्थित 2 बीघा 14 बिस्वा 1 धूर जमीन की सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इस नीलामी में कुल चार लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें सुहवल निवासी विकास राय पुत्र धीरेंद्र राय ने सबसे ऊंची 42 लाख 25 हजार रुपये की बोली लगाकर जमीन को खरीद लिया। सबसे अधिक बोली लगाने वाले विकास राय ने मौके पर ही नीलामी की कुल राशि का एक चौथाई हिस्सा यानी 10 लाख 56 हजार रुपये तहसील के राजस्व विभाग के पास जमा कर दिए। प्रशासन ने उन्हें शेष तीन चौथाई रकम को आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में चुकता करने का निर्देश दिया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के बड़े बकायेदारों और अदालती आदेशों की अवहेलना करने वालों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित दीन दयाल शर्मा, अरुण कुमार सिंह, क्लेशन प्रभारी पंकज अग्रवाल, धनंजय सिंह और संग्रह अमीन रामदुलार सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 28
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleभाजपा जखनिया मंडल की मासिक बैठक में जून माह के कार्यक्रमों की बनी रणनीति, बूथ स्तर तक पहुंचेंगे अभियान
Next Article सोनभद्र पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा कड़ा पहरा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.