भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह की कार्यशैली और कथित प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर स्थानीय शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर बीईओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण और जांच की मांग की है।
शिक्षकों ने पत्र में लगाए ये गंभीर आरोप:
धौंस जमाने व अमर्यादित भाषा का प्रयोग: शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान यदि कोई शिक्षक महज 5 मिनट भी देर से पहुंचता है, तो बीईओ द्वारा उन पर धौंस जमाई जाती है और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
अनुपस्थिति दर्ज न करने के बदले धन उगाही: आरोप है कि अनुपस्थित न दर्ज करने के एवज में अवैध धन की मांग की जाती है। रुपए न देने पर शिक्षकों का उस तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया जाता है, जबकि शासनादेश के तहत अनुपस्थित दिवस को आकस्मिक अवकाश में परिवर्तित करने का प्रावधान है।
आईडी के दुरुपयोग व सीएल अप्रूव न करने का आरोप: शिकायत पत्र में कहा गया है कि बीईओ अपनी गैरमौजूदगी में अनुचर व कार्यालय सहायकों के माध्यम से प्रेरणा आईडी का प्रयोग कराकर शिक्षकों का शोषण कराते हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा सीएल लेने पर उसे स्वीकृत नहीं किया जाता और निरीक्षण की आड़ में वेतन रोक दिया जाता है।
क्रॉस चेकिंग में लापरवाही: पत्र के अनुसार 25 जून 2026 को जनपद में कराई गई क्रॉस चेकिंग के दौरान बीईओ की ड्यूटी सादात ब्लॉक में लगाई गई थी, लेकिन वे वहां न जाकर अपने ही ब्लॉक में निरीक्षण करने पहुंच गए, जो नियमानुसार सही नहीं है।
पूर्व का भी विवादित इतिहास: शिक्षकों ने उल्लेख किया है कि इससे पहले विकास खंड करंडा में पदस्थापना के दौरान भी इन पर भ्रष्टाचार व शोषण के गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच निदेशालय स्तर पर पहले से लंबित है।
बीईओ के तबादले व निष्पक्ष जांच की मांग
शिक्षकों ने जिलाधिकारी गाजीपुर से गुहार लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि शिक्षकों को न्याय मिल सके।
शिकायत करने वालों में शामिल:
धनंजय राय, दीनानाथ राय, मौसमी कु०, मधुबाला राय, संजय राय, अरुण राय, संजीव पांडेय, जी.सी. चौधरी, राकेश राय, प्रियंका राय, गुंजन राय, सुशील राय, अशोक कुमार राय, राहुल अग्रवाल, अरविंद कुमार राय, उमेश राय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य संचालक अशोक राय ने किया
भांवरकोल बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का मोर्चा , अभद्र व्यवहार और धन उगाही का आरोप लगाकर डीएम से की शिकायत
Previous Articleसर्पदंश से 5 वर्षीय बालवीर की मौत, गांव में मातम
Related Posts
Add A Comment

