दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड भांवरकोल में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रेमचंद ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह पूर्व में जौनपुर में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे और पदोन्नति के बाद भांवरकोल के खंड विकास अधिकारी बनाए गए हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवागत बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को दोबारा शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।
वहीं, अब तक भांवरकोल के खंड विकास अधिकारी रहे अनिल कुमार राय ने मोहम्मदाबाद खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, एडीओ आईएसबी दयानंद यादव, सचिव सूर्यभान राय, पंकज त्रिपाठी, बृजेश कुमार, अजीत कुमार गौतम, शशिकांत, नीतू सिंह, पंकज सिसोदिया, परवेज अली, अनुपम श्रीवास्तव, स्थापना बाबू प्रमोद कुमार राम, अश्वनी कुमार, बीएमएम विनोद यादव, रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, विपुल श्रीवास्तव, जितेंद्र राम, हरिद्वार यादव, मीडिया प्रभारी वीर बहादुर सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भांवरकोल ब्लॉक को मिले नए बीडीओ, प्रेमचंद ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत
Related Posts
Add A Comment

