(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा क्षेत्र को नए पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के रूप में रामकृष्ण तिवारी मिले। सैदपुर क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चित रहे रामकृष्ण तिवारी अब भुड़कुड़ा सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। भुड़कुड़ा सर्किल के अंतर्गत भुड़कुड़ा कोतवाली, दुल्लहपुर थाना, शादियाबाद थाना और नंदगंज थाना की कमान उनके अधीन होगी। इन चारों थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। रामकृष्ण तिवारी के कार्यभार संभालने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पूरे भुड़कुड़ा सर्किल को मिलेगा।
भुड़कुड़ा के नए पुलिस उपाधीक्षक होंगे रामकृष्ण तिवारी, संभालेंगे चार थानों की कमान
Related Posts
Add A Comment

