34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर वाराणसी में प्रारंभ हुई 09वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026,का भव्य समापन समारोह 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के परेड ग्राउंड में आयोजन सचिव डा मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 वाहिनियों से 215 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता में जूडो चैंपियनशिप में 36वी वाहिनी रामनगर वाराणसी 4 स्वर्ण 1 रजत से प्रथम स्थान एवं 48वीं वाहिनी सोनभद्र 1.1.1.से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बूसू चैम्पियनशिप में 36वी ने 40अंकों से प्रथम और 48वी वाहिनीं 39 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेचक सिलाट प्रतियोगिता में 9 गोल्ड 2 रजत 2 कास्य से 34वीं भुल्लनपुर वाराणसी ने प्रथम और 04वी वाहिनी प्रयागराज ने 2.2.2 से द्वितीय स्थान प्राप्त किया कराटे में 36वीं प्रथम और 39वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही ताइकांडो चैंपियनशिप 36वीं वाहिनी 48 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया 42वी वाहिनी ने 12 अंकों से दूसरे स्थान पर रहे। प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त वाहिनियों के टीम मैनेजर्स’ से परिचय प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मंच से इस प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी व प्रतिभागियों के खेल भावनाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर, आई.पी.एस. पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग वाराणसी, आयोजन सचिव/सेनानायक डा मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस ने विजेता खिलाड़ियों व विजयी टीमों को शील्ड, ‘ट्रॉफी’ एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये। इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले उपसेनायक राजकुमार पीपीएस,सहायक सेनानायक मोहम्मद फ़ज़ील सिद्दीकी,निर्णायक मंडल, शिविरपाल तेज बहादुर सिंह, बदन यादव,सुधीर कुमार सिंह,पीसी धीरेन्द्र सिंह, पीसी बृजेश राय एवं भारी संख्या में खेल प्रेमी व आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।
भुल्लनपुर पीएसी में 09वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 हुआ सकुशल सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment

