बेल्थरा रोड (बलिया), 3 जून। विश्वकर्मा महासभा एवं विश्वकर्मा समिति बेल्थरा रोड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैठक कर उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर पंचायतों में निवास कर रहे भूमिहीन विश्वकर्मा समाज के लोगों को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
संगठन की ओर से तिरनई निवासी ईश्वर शर्मा के राशन कार्ड से संबंधित एक पत्रक भी उपजिलाधिकारी को दिया गया। इस पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल सप्लाई इंस्पेक्टर को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेता तथा विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में रहने वाले भूमिहीन लोहार एवं बढ़ई समाज के लोगों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पट्टा दिलाना है, ताकि वे अपना उद्योग-धंधा संचालित कर परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना तथा भूमिहीनों को भूमि का अधिकार दिलाना है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाने और उन्हें उनका लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।
बैठक में अश्वनी शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), विशाल शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष), डॉ. शिवमंगल शर्मा, डॉ. हरेराम शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, रोशन शर्मा, कैलाश शर्मा, डॉ. दीनानाथ, राम उग्रह शर्मा, मुरारी शर्मा, संदीप शर्मा एडवोकेट, सुरेश शर्मा (साधु जी), मदन शर्मा एडवोकेट, हीरामन शर्मा, मुन्ना शर्मा, मनोज शर्मा, धीरज शर्मा, हीरालाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, कमल शर्मा, गुलाब चंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूमिहीन विश्वकर्मा समाज को आवासीय पट्टा देने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment

