बांसडीह, बलिया। थाना बांसडीह पुलिस ने शिव मंदिर आदर (बाबा भंजनेश्वर नाथ) परिसर से टुल्लू पम्प मोटर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, ग्राम आदर स्थित शिव मंदिर (बाबा भंजनेश्वर नाथ) के प्रांगण से बीते 27 मार्च की रात टुल्लू पम्प मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
इसी क्रम में 20 जून को थाना बांसडीह के उपनिरीक्षक अनूप कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान देवडीह नहर पुलिया के पास से श्रवण नट पुत्र मोहन नट निवासी ग्राम देवडीह, थाना बांसडीह, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू पम्प मोटर बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, आरक्षी विजय सरोज और आरक्षी आशीष श्रीवास्तव शामिल रहे।
मंदिर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Related Posts
Add A Comment

