(गाजीपुर)। मरदह थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष मरदह तारावती ने बताया कि पुलिस बोगना गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम देवरिया, थाना जमानियां तथा वर्तमान पता वयेपुर देवकली, थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हाल ही में मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा उसे गंभीर अवस्था में आदर्श बाजार स्थित कूड़ेदान के पास छोड़कर फरार होने का आरोप है। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और वाहन बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

