मरदह (गाजीपुर)।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हैदरगंज के पास ट्रक में लगे हुए गोवंश को लेकर कुछ गो तस्कर बिहार जाने के फिराक में थे। तभी रास्ता भूलकर दूसरे तरफ चले गए तब तक मुखबिर से सूचना मिलने पर मरदह पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को रुकवाया। जिस पर ट्रक में सवार गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।जिसके जवाब में पारा सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी जावेद आलम के पैर में गोली लगी जावेद आलम पर कई प्रकार के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया पशु तस्कर गोवंश को ट्रक में क्रूरता पूर्वक लगकर बध हेतु बिहार ले जा रहे थे। अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ पशु तस्कर फरार हो गए जिनकी तलाश मरदह पुलिस कर रही है।
Related Posts
Add A Comment

