हापुड़ (मनीष कुमार) महर्षि कश्यप सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली रोड पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ लेकर गुजर रहे सभी भोले भक्तों की सेवा की गई तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया शिविर में आदेश कुमार कश्यप एडवोकेट, महावीर आर्य, जय भगवान कश्यप, मनोज कश्यप, हरिंदर कश्यप, गौरव कश्यप, यशपाल कश्यप, डॉ. अनुज कश्यप, सौरभ कश्यप सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

