Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » महापौर की अध्यक्षता में हुई 17वीं कार्यकारिणी की बैठक में जलकल विभाग को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव पारित
वाराणसी

महापौर की अध्यक्षता में हुई 17वीं कार्यकारिणी की बैठक में जलकल विभाग को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव पारित

adminBy adminSaturday, 20 July 2024, 11:47 ISTNo Comments6 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जलकल में छब्बीस सहायक सुपरवाइजरों की होगी तैनाती

प्रत्येक वार्ड के लिये तीन सीवर सफाई कर्मी तथा दो वार्डो पर एक सुपरवाइजर होगें नियुक्त

एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर तथा तेईस कम्प्यूटर आपरेटर सम्भालेगें जलकल का डाटा मैनेजमेन्ट का काम

कावंड़ मार्ग तथा शिवालयों के पास सावन में नही ख्रुलेगीं मांस की दुकाने

नव विस्तारित क्षेत्रो में मार्ग प्रकाश के लिये रु0 छ करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी

महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज 12 बजे नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में कार्यकारिणी समिति की बैठक की गयी। बैठक में सर्वप्रथम महापौर के द्वारा नये उपसभापति नरसिंह दास एवं कार्यकारिणी के नये सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी के सदस्य अमरदेव यादव के द्वारा पूर्व में समिति में अधिनियम में वर्णित 91-1 में पारित कार्यो के क्रियान्वयन की जानकारी चाही गयी, इस सम्बन्ध में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द ने अवगत कराया कि दिनांक-24 जुलाई तक समेकित कर कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जायेगा महापौर ने वाहनों के मरम्मत हेतु अधिकृत कम्पनी से कराये जाने हेतु पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुसार प्रगति की जानकारी चाही गयी, जिस पर परिवहन प्रभारी अजय सक्सेना के द्वारा बताया गया कि निविदा की कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेग महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि निविद की कार्यवाही शीघ्र करायी जाय जिससे वाहनो का मरम्मत तत्काल कराया जा सके, जिससे जन सुविधाओं का निस्तारण त्वरित गति से कराया जा सके। उपसभापति नरसिंह दास के द्वारा नगर में स्थापित महापुरूषों के मुर्तियों पर माल्यार्पण न होने का मुद्दा उठाया गया, उनके द्वारा कहा गया कि महापुरूषों को प्रतिदिन माल्यार्पण किया जाना चाहिये। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा बताया कि माल्र्यापण किया जा रहा है, परन्तु निरन्तरता नही है, कार्यवाही प्रगति पर है, मालियों की तैनाती की जा रही है, शीघ्र की कुछ दिनों में माल्यार्पण की व्यवस्था प्रारम्भ कर दिया जायेगा नरसिंह दास के द्वारा कहा गया कि उद्यान विभाग में संसाधनों की कमी है, संसाधन एवं मैनपावर को बढ़ाने की आवश्यकता है राजेश यादव (चल्लू) ने हृदय योजना के अन्तर्गत लगाये गये हेरिटेज पोल के खराब होने की बात कही गयी, जिस पर अधिशासी अभियन्ता (वि0या0) अजय सक्सेना के द्वारा बताया गया कि हृदय योजना के अन्तर्गत खराब प्रकाश विन्दुओं को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है, 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा महापौर ने स्मार्ट सिटी के द्वारा किये जा रहे 65 पार्को के सौन्दर्यीकरण के प्रगति के बारे में जानकारी चाही गयी, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन के द्वारा बताया गया कि स्मार्ट सिटी के द्वारा वर्तमान में 30 पार्को के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिस पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि मई में ही कार्य पूर्ण करना है, काफी विलम्ब हो रहा है, यदि 30 जुलाई तक कार्यो को पूर्ण नही किया जाता है तो सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुये भुगतान रोक दिया जाय। महापौर के द्वारा होटल, लाज, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूली बसों का पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुसार अनुज्ञप्ति विभाग के द्वारा कार्यवाही न करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया गया कि 31 जुलाई तक सभी जोनो में स्थित होटल, लाज, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूली बसों का सर्वे कर चिन्हाकंन कर लिया जाय, अन्यथा कि स्थिति में कार्यकारिणी द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को प्रस्ताव भेज दिया जायेगा। महापौर के द्वारा जी0आई0एस0 सर्वे में चिन्हित चैरासी हजार भवनों एवं फ्लैटों को चिन्हित कर मकान नम्बर देने के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के द्वारा सही जानकारी न देने पर महापौर ने नराजगी व्यक्त करते हुये नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाय।
कार्यकारिणी की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गयेसावन माह में सभी शिवालयों प्रमुख रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री केदारेश्वर मंदिर, तिलभाडेश्वर मंदिर, कालभैरव, संकठा जी, बड़ा गणेश, बटुक भैरव मंदिर, बैजनत्था मंदिर, इत्यादि स्थानों पर सीवर/ नाला की समस्या हेतु 24 घन्टे सीवर कर्मी शिफ्टवार तैनात रहेगें, जिससे कभी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जा सके।
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जलकल विभाग में 26 सहायक सुपरवाइजरों की नवीन तैनाती का निर्णय पारित किया गया।कार्यकारिणी समिति ने नगर के प्रत्येक वार्डो में तीन सीवर सफाई कर्मी तथा दो वार्डो में एक सुपरवाइजर की तैनाती का निर्णय पारित किया गया कार्यकारिणी समिति ने जलकल विभाग में एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर तथा 23 कम्प्यूटर आपरेटर की तैनाती का निर्णय पारित किया गया कार्यकारिणी समिति ने म्यूनिसिपल बान्ड के अन्तर्गत सिगरा में डा0 सम्पूर्णनन्द स्टेडियम के निकट भूमि पर अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग, मार्केट काम्पलेक्स का रु0 40.56 करोड़ की लागत से निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गयीकार्यकारिणी समिति ने पूरे सावन माह तक सभी कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकाने बन्द रखने का निर्णय पारित किया गया 15 अगस्त 2024 तक नगर के एक लाख भवनों में बारकोड लगाये जाने का निर्णय लिया गया15 अगस्त 2024 तक सभी वार्डो में जी0पी0एस0 आधार पर 500 मीटर में निर्धारित बीटवार सफाई कर्मियों की उपस्थिति ली जायेगीअसेसमेन्ट की पत्रावली तैयार कर नगर आयुक्त से अवलोकन कराने के पश्चात भवन स्वामियों को बिल दिया जाय नामांतरण, कर निर्धारण में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के निर्देश दिये गये सावन के पूर्व नगर के सभी गड्ढों को समतल किया जाय।कांवड़ मार्ग में पूरे सावन माह तक मांस की दुकाने नही खुलेगीं पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये निर्देश

कार्यकारिणी समिति की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी के अतिरिक्त उपसभापति नरसिंह दास, कार्यकारिणी समिति के सदस्य राजेश यादव चल्लू अमरदेव यादव श्याम आसरे मौर्य प्रमोद राम मदन दूबे, अनुमान सुशील गुप्ता गरिमा सिंह राजेश यादव, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, राजीव कुमार राय सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यकारिणी की अगली बैठक आगामी दिनांक-24 जुलाई, 2024 को दिन में 12 बजे आहूत की गयी है।

Views: 217
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleदेवशयनी एकादशी पर ब्रह्मराष्ट्र एकम् अतिथि आश्रम का हुआ भव्य उद्घाटन
Next Article टीबी के लक्षण दिखाई दें तो स्वास्थ्य टीम को दें पूरी जानकारी

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.