रसड़ा (बलिया) : श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन कमतैला-रसड़ा की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् स्व. राजकुमारी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्थान परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेन का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने अतिथियों संग स्व. राजकुमारी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया। प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने कहा कि स्व. राजकुमारी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन की स्थापना कर बालिका शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन महिला शिक्षा, उनके सशक्तिकरण के साथ सेवा, त्याग, संस्कार के प्रति समर्पण का पर्याय रहा। उन्होंने शिक्षा की उस ज्योति को प्रज्ज्वलित किया जिसकी रोशनी आज हजारों छात्र-छात्राओं के जीवन को आलोकित कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि स्व. राजकुमारी सिंह का विश्वास था कि शिक्षा केवल ज्ञान का प्रसार नहीं है बल्कि चरित्र, संस्कार और समाज के भविष्य का निर्माण करती हैं और उनके इसी चिंतन को आत्मसात करते हुए हम संस्थान को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी नवाचार, नैतिक मूल्य और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण से समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। डॉ विनय कुमार गिरी, डॉ. वीरेंद्र मौर्य ,उमा सिंह रणजीत सिंह, श्रवण सिंह, आशुतोष पांडेय, जयश्री यादव, इंद्रदेव सिंह, ललित चौहान, प्रेमचंद यादव, चुन्नू सिंह, पिंकू सिंह आदि ने उनके कृतित्व एवं विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सदा स्मरणीय रहेंगी शिक्षाविद् राजकुमारी सिंह
Related Posts
Add A Comment

