ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026-2031 की नई राज्य कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस नई कार्यकारिणी में सोनभद्र का नाम रोशन करते हुए वरिष्ठ खेल अनुरागी रमेश सिंह यादव को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है।
नई कार्यकारिणी के अंतर्गत उपाध्यक्ष पद पर सोनभद्र के रमेश सिंह यादव के साथ-साथ झांसी के यू.एन. सिंह, अलीगढ़ के रामशाद निसार, कानपुर के ओम प्रकाश तथा बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर निर्वाचित अन्य पदाधिकारी
अध्यक्ष डॉ. बाबादीन चौधरी (लखनऊ),
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह (फिरोजाबाद),
महामंत्री राजेश कुमार सिंह (आजमगढ़),
संयुक्त मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी (अमेठी), संजीव कुमार (मुजफ्फरनगर) एवं उमेश चंद्र शर्मा (मथुरा),कोषाध्यक्ष राम लखन यादव (सुल्तानपुर) रमेश सिंह यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने की खबर मिलते ही ओबरा एवं सोनभद्र जनपद के खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों का कहना है कि रमेश सिंह के लंबे अनुभव, खेल के प्रति समर्पण और सक्रियता का सीधा लाभ जिले के साथ-साथ संपूर्ण प्रदेश के मास्टर एथलीट खिलाड़ियों को मिलेगा। स्थानीय खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सोनभद्र में एथलेटिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के नए और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोनभद्र के रमेश सिंह यादव
Related Posts
Add A Comment

