सोनभद्र (ब्यूरो दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक, सघन एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नारी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख सामाजिक विषयों—जैसे लिंगानुपात में सुधार, लैंगिक समानता, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, साक्षरता एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया गया। इस क्रम में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, स्थानीय बाजारों, चौराहों एवं ग्राम सभाओं में जाकर सीधे संवाद कार्यक्रम (चौपाल) आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए। गुड टच-बैड टच की पहचान, आपातकालीन स्थिति में आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय। महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित कड़े कानूनों व विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधियों के बढ़ते खतरे को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, लॉटरी के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप) के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP (वन टाइम पासवर्ड) साझा न करने के संबंध में विशेष रूप से सजग किया। पुलिस ने साफ किया कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।सोनभद्र पुलिस ने जनमानस, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति या असुरक्षा की भावना होने पर बिना डरे तत्काल निम्नलिखित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। इन नंबरों पर कॉल करने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। 📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,📞 1090 / 1091 – महिला पावर लाइन,📞 181 – महिला हेल्पलाइन, 📞 1930 – राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन, 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
सोनभद्र पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद की हर बेटी और महिला के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों के मन में कानून का खौफ बिठाना है।
मिशन शक्ति 5.0के तहत जिले भर में गूंजा नारा-नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान
Previous Articleपिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Related Posts
Add A Comment

