जखनिया (गाजीपुर)। श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा रोपित रुद्राक्ष वृक्ष तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह द्वारा रोपित सिंदूर वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य कराए गए।
इस दौरान दोनों वृक्षों के आसपास उगी घास-फूस की साफ-सफाई कराई गई तथा उनकी बेहतर वृद्धि के लिए जैविक खाद डाली गई। साथ ही वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्री गार्ड भी लगाए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (सीएमए) बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। महाविद्यालय परिसर में लगाए गए महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करने का भी आह्वान किया।
महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री एवं कुलपति द्वारा रोपित वृक्षों का किया गया संवर्धन, लगाए गए ट्री गार्ड
Related Posts
Add A Comment

