हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है जिला प्रशासन और कृषि विभाग की मुस्तैदी के चलते जनपद में यूरिया और डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। आगामी महीनों की जरूरत के मुकाबले जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
यूरिया की बंपर आमद, लक्ष्य से अधिक उपलब्धता हापुड़ रेक पॉइंट पर 1715 मीट्रिक टन इफको यूरिया प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही अब जनपद में कुल 8049 मीट्रिक टन (लगभग 1 लाख 78 हजार 866 बैग) यूरिया का स्टॉक उपलब्ध हो गया है। इससे पहले 26 मई को भी कृभको की 1140 मीट्रिक टन यूरिया जनपद को मिली थी यूरिया के साथ-साथ डीएपी खाद की स्थिति भी बेहद मजबूत है। आज की तारीख में जनपद में 2999 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्टॉक अगले तीन महीनों की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकता है खाद की निर्बाध आपूर्ति के लिए कृषि मंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर निरंतर समीक्षा की जा रही है। वहीं जनपद स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा की जाती है और जनपद की आवश्यकता के अनुसार लखनऊ से खाद की मांग की जा रही है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी मांग के अनुरूप लगातार खाद भेजी जा रही है जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम खाद के वितरण और बिक्री पर पैनी नजर रखी जा रही है। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि खाद बिक्री में ओवर रेटिंग (तय दाम से अधिक वसूली), कालाबाजारी और जबरन टैगिंग (खाद के साथ अन्य सामान बेचना) करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे पैनिक न हों और वर्तमान में जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही खाद खरीदें। एक-दो महीने बाद की जरूरत के लिए अभी से यूरिया और डीएपी खरीद कर घर में स्टॉक करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनपद में खाद की आमद लगातार जारी रहेगी।
यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त स्टॉक कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

