गाजीपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज हनुमान नगर सरैया के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई शुभकामनाएं दिया तथा योग करते हुए कहा कि अपने जीवन में योग करना एक महत्वपूर्ण साधना है योग करना स्वस्थ जीवन का मूल्य मंत्र है योग से ही शारीरिक मानसिक और आध्यत्मिक विकास संभव हैं योग हमारे शरीर रूपी संरचना के कल-पुर्जो को एक्टिव कर शरीर में फुर्ति का संचार करता है जिसके माध्यम से रक्त संचार के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत होने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है नियमित योग करने से हमारा शरीर लचीला और सुदृण बनता है तथा रोग की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जीवन को चिंता और तनाव से राहत मिलती है
योग का अभ्यास शांत वातावरण और प्रातः कालीन के साथ-साथ खाली पेट करने से सार्थक जीवन जीने में सहायता मिलती है दुनिया में आज जिस तरह से बच्चों के लिए डिजिटल नशा खतरनाक साबित हो रही है उससे छुटकारा पाने में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इसके लिए आओ हम सब मिलकर योग करके संसार के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ जीवन की रूपरेखा का आधार खींचे
इसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुशवाहा देवेंद्र सिंह सूर्यकांत यादव राजेश यादव राजेश उपाध्याय सहित तमाम लोगों योग कार्यक्रम में भाग लिया
Related Posts
Add A Comment

