Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » योग को नियमित जीवन शैली में अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में बनें सहभागी -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी

योग को नियमित जीवन शैली में अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में बनें सहभागी -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

adminBy adminFriday, 21 June 2024, 15:17 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

डाक विभाग ने उत्साहपूर्वक मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’

अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है योग – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Varanasi: 10वां ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह डाक विभाग द्वारा विभिन्न मंडलों और डाकघरों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर परिसर में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में डाक अधिकारियों और कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग को अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनने और डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास कर इसे अपनी नियमित जीवन शैली में जोड़ने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक डॉ. एस.आर. सिंह ने इस अवसर पर योगा प्रोटोकाल के तहत विभिन्न आसनों की महत्ता बताते हुए योगाभ्यास कराया।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि योग वस्तुत: अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है। योग के माध्यम से स्वयं एवं समाज के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा कर उनका सशक्तिकरण किया जाना है। इस ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को ‘योग स्वयं और समाज के लिए’ की थीम को समर्पित कर इसे चरितार्थ भी किया गया है। योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है I ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य और विलक्षण धरोहर को वैश्विक स्तर पर अपनाया गया है। आज के भौतिकवादी युग में योग न केवल निरोग रहने का साधन है, बल्कि मानवता के संरक्षण का प्रबल अवलंबन भी है। योग मन और शरीर, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है जो मानव कल्याण के लिए मूल्यवान है।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर विनय कुमार ने कहा कि, योग न सिर्फ हमें नकारात्मकता से दूर रखता है अपितु हमारे मनोमस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण भी करता है।

इस अवसर पर डाक अधीक्षक विनय कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा,आरके चौहान, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, सहायक डाक अधीक्षक इन्द्रजीत पाल, पल्ल्वी मिश्रा, निरीक्षक अनिकेत रंजन, दिलीप पाण्डेय, रमेश यादव, कैण्ट पोस्टमास्टर गोपाल दुबे के साथ प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, राकेश कुमार, राहुल वर्मा, मनीष कुमार, पंकज सिंह, शम्भू कुमार, अभिलाषा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Views: 344
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleकारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला पर कसा ED का शिकंजा
Next Article स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.