लखनऊ मोहनलालगंज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कार्यालय परिसर में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज विश्व स्तर पर मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम कुछ समय योग एवं प्राणायाम के लिए निकालने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
योग दिवस पर जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट ने कराया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
Related Posts
Add A Comment

