भांवरकोल (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भांवरकोल विकासखंड परिसर स्थित कृष्णानंद राय स्मृति हाल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत कर्मी एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने की, जबकि योग प्रशिक्षण डाॅ पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमारगुप्ता द्वारा दिया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की कला है। योग सप्ताह का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर उसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय, सचिव शिवाजी पटेल, पंकज त्रिपाठी, परवेज अली, नीतू सिंह, रवि यादव, रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, विपुल श्रीवास्तव, वीर बहादुर, जितेंद्र राम, सफाई कर्मी पंकज यादव, रामप्रकाश राम, गुलाब राम, बीएमएम विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
योग सप्ताह के तहत भांवरकोल ब्लॉक में हुआ योगाभ्यास, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
Related Posts
Add A Comment

