राजातालाब। राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर संतोष सिंह की अध्यक्षता में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ बृजेश यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर- इतिहास) ने सोमनाथ के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सोमनाथ मंदिर पर सत्रह बार आक्रमण किया गया और प्रत्येक बार उसका निर्माण किया गया जिससे यह विश्वास होता है कि वह न केवल आस्था का ही प्रतीक बल्कि भारतीय संस्कृति की प्रबलता का भी द्योतक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ आभा गुप्ता कार्यक्रम प्रभारी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
राजकीय महाविद्यालय में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
Previous Articleकस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया
Next Article hi hi
Related Posts
Add A Comment

