सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनमानस तक पहुँचाने और क्षेत्रवासियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री माननीय संजीव सिंह गोंड द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया गया।
इस गरिमामयी कार्यालय शुभारंभ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह सहित पूनम देवी, श्रवण केशरी, आकाश विश्वकर्मा, रूपा देवी, शांति देवी, गीता एवं मधु समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के साधारण परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार का एक दूरदर्शी कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वच्छ, हरित और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य मंत्री ने कहा अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर नागरिक अपनी दैनिक बिजली की आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकते हैं। इससे पर्यावरण का संरक्षण तो होगा ही, साथ ही प्रतिमाह बिजली के भारी-भरकम बिलों से भी राहत मिलेगी। सभी पात्र परिवार सरकारी प्रावधानों और सब्सिडी के तहत इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर की पूरी टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्थान स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ने में सेतु का कार्य करेगा। आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर के प्रबंधकों ने बताया कि इस नए कार्यालय के माध्यम से सोनभद्र क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजीकरण, सरकारी सब्सिडी तथा तकनीकी परामर्श की पूरी जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने सौर ऊर्जा को भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में यह एक अभूतपूर्व प्रयास है। संस्थान ने संकल्प लिया कि इस योजना का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर कार्यालय का भव्य शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

