रसड़ा (बलिया) : उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के खुर्जा नामक स्थान पर पिछले दिनों सम्पन्न हुए दो दिवसीय गटका गोल्ड कप राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कैंपस कराटे एकेडमी टीकादेवरी-नगपुरा के चार होनहार प्रतिभागियों ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पकद, दो सिल्वर और दो ब्रांज पदक सहित कुल आठ पदक जीतकर बलिया जनपद को गौरान्वित करने का कार्य किया है। बलिया के खिलाड़ी खिलाड़ियों के प्रशिक्षक गटका एसोशिएशन आफ बलिया के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि अनुष्का पुत्री अनिल कुमार निवासी दुगाई-बस्तौरा रसड़ा ने अंडर 11 आयु वर्ग में फ्री सोती इवेंट में स्वर्ण पदक व सिंगल सोती इवेंट में सिल्वर पदक, मोहम्मद तौहीद पुत्र जलालुद्दीन निवासी कोप-कुरेम रसड़ा ने अंडर 11 आयु वर्ग में फ्री सोती इवेंट में स्वर्ण पदक व सिंगल सोती इवेंट में कांस्य प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान शिव शक्ति उड़ीसा पब्लिक स्कूल पकवाइनर रसड़ा का नाम रौशन किया। अंकुर कुमार गोंड पुत्र यतींद्र गोंड निवासी चकरा कोलहुआ नगरा ने सिंगल सोती में स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं अंकित कुमार गोंड पुत्र कन्हैया गौड़ निवासी चकरा कोलहुआ नगरा के अंकुश ने सिंगल सोती में सिल्वर और कांस्य पदक प्राप्त किया। बलिया के खिलाड़ियों के इस सफलता पर गटका एसोसिएशन उतर प्रदेश की महासचिव सिंगुधा सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, सह सचिव अनिल कुमार भारती, कोषाध्यक्ष अनुराग भारती, करोट कोच निशा भारती, बृजेश कुमार आदि ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चार मेधावियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित आठ पदक
Related Posts
Add A Comment

