लखनऊ रायबरेली से लखनऊ जाने वाली रोड पर फत्तेखेड़ा कट के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने प्रयागराज से लखनऊ जा रही रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार करीब 15 यात्री बाल – बाल बचें।जानकारी के अनुसार प्रयागराज से लखनऊ जा रही बस संख्या UP 78KT0239 फत्तेखेड़ा कट के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही अज्ञात नंबर की ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक सूरज विश्वकर्मा पुत्र मदनलाल विश्वकर्मा, निवासी प्रयागराज को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी मोहनलालगंज भिजवाया। बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं हालांकि
बस चालक मामूली रूप से घायल हुआ है जिसको उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। घटना के बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।
रायबरेली-लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बस को मारी टक्कर, 15 यात्री बाल-बाल बचे, बस चालक घायल
Related Posts
Add A Comment

