भदोही। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष , जिलाध्यक्ष भदोही सहित दर्जनों पदाधिकारी ने जनपद भदोही के राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के जिला महामंत्री देवेश पांडेय के दादा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला अध्यक्ष भदोही एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सेमराध धाम स्थित इनार गांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परिवार के मुखिया का निधन अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, जिला महासचिव गुलाम गौस रिज़वी, जिला मीडिया प्रभारी सरस सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता बिंद, ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार बिंद तथा सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

