रसडा़(बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा के सोमवार को हुए ब्रह्म भोज आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा की छोटे लाल जी पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे उनके निधन से ऐसा लगता है मानो मेरी एक भुजा कट गई। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिवार के सहयोग हेतू हम और हमारी पार्टी हर सम्भव हमेशा तैयार रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,पार्टी संयोजक घनश्याम तिवारी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सरदासपुरी, लक्ष्मण जी पांडे, आदित्य कुमार मिश्रा इतियादि सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।

