सुखपुरा, बलिया, 24 जून 2026। थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम जिला बलिया द्वारा जारी वारंट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के निर्देशन में पुलिस टीम को सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 24 जून को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह मय हमराह कांस्टेबल हरिओम जायसवाल एवं रिजर्व कांस्टेबल हर्ष सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग व वारंटियों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम जिला बलिया द्वारा जारी वारंट मु0नं0 1241/20 धारा 498ए, 323, 504 भादवि थाना सुखपुरा से संबंधित वारंटी विजय राजभर पुत्र छट्ठू राजभर निवासी चन्दुकी थाना सुखपुरा जनपद बलिया (उम्र करीब 62 वर्ष) के घर पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह, कांस्टेबल हरिओम जायसवाल एवं रिजर्व कांस्टेबल हर्ष सिंह शामिल
Related Posts
Add A Comment

