सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए सोनभद्र पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विण्ढ़मगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने महिला संबंधी एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वांछित वारंटी अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के दिशा-निर्देशन में विण्ढ़मगंज पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु मुस्तैद थी। इसी क्रम में दिनांक 10 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक विधिक दबिश के जरिए न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में अभियुक्त बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू (उम्र लगभग 46 वर्ष), निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज को उसके गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ साल 2005 का एक मामला न्यायालय में लंबित था। इसके विरुद्ध मु0नं0-843/2005, धारा 354 भादवि (महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत विण्ढमगंज थाने से संबंधित न्यायिक वारंट जारी था, जिससे वह लगातार बचने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बलवन्त का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह पहले से ही विण्ढमगंज थाने में दर्ज मु0अ0सं0-56/2025, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत भी नामजद है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। महिला संबंधी अपराध के इस वांछित वारंटी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में विण्ढमगंज थाने के इन पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढमगंज, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज। कांस्टेबल प्रिन्शु तिवारी, थाना विण्ढमगंज, सोनभद्र पुलिस विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ विधिक धरपकड़ अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
विण्ढ़मगंज पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित 21 साल पुराने वारंटी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

