वाराणसी /विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा एक पौधा उम्मीद का,एक कदम हरियाली से जलवायु परिवर्तन की ओर” थीम के अंतर्गत नगवा वार्ड के डुमराव बाग कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद माधुरी सिंह एवं पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा पौधरोपण कर किया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया। ममता ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संस्था के द्वारा अगस्त तक कई स्थानों पर 1100 पौधे लगाए जाएंगे । रविंद्र सिंह ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि धरती का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस वर्ष की थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोध” के अनुरूप संस्था ने हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने का संकल्प लिया इस अभियान के तहत आम, अमरूद, पीपल, बरगद, हरसिंगार, शहतूत, अशोक, जामुन व गुलाब जैसे छायादार, फलदार एवं औषधि युक्त पौधे लगाएं गए। महिला उत्थान क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष संध्या पांडे ने क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तेजी से बदलते जलवायु चक्र और बढ़ते तापमान को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और लगाए गए पौधों का संरक्षण करना होगा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संस्था द्वारा क्षेत्रीय लोगों को नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए गए तथा घर-घर जाकर पौधरोपण एवं संरक्षण के लिए अपील की गई इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, विजय सिंह, रवि कुमार, सुमित बिंद, करम भारती पूजा देवी, पायल सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम के दौरान डॉ रमेश भाटिया, अरुण कुमार सिंह , मंजू गुप्ता, प्रशांत सिंह, संदीप कुमार ,देवी प्रजापति , हरिनाथ ,दिलीप गुप्ता ,आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दिखाई

