भदोही:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के संवर्धन एवं जनमानस को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में श्री शुभम अग्रवाल , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही एवं क्षेत्राधिकारी लाइंस, श्री बलराम द्वारा पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस बलराम, पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के संवर्धन तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर दिखाई दे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भदोही एवं क्षेत्राधिकारी लाइंस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में किया गया वृक्षारोपण
Related Posts
Add A Comment

