नगरा, बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व योग सप्ताह के दूसरे दिन नगरा विकासखंड के देवरिया गांव स्थित बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हाल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त योग प्रशिक्षक अशोक कुमार मौर्य ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के सेवानिवृत्त कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग सप्ताह के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवरिया गांव के पूर्व प्रधान राम सरीखा प्रजापति, संरक्षक तेज बहादुर, अमरदेव, नरेश, जयप्रकाश सिंह, उदयभान सिंह, राज नारायण सिंह सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी नियमित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
विश्व योग सप्ताह के दूसरे दिन महिलाओं ने सीखी योग की विभिन्न मुद्राएं
Related Posts
Add A Comment

