शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे दुर्गा चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 10 से 15 वाहनों का चालान किया गया साथ ही वाहन चालकों की जांच की गई तथा नाबालिग बच्चों की तलाशी लेकर उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप ग्रुप की भी जांच की गई। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी। वहीं नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा गलत संगति से बचने की सलाह दी गई पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे कानून एवं यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
शादियाबाद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नाबालिगों की तलाशी व व्हाट्सएप ग्रुप किए गए चेक
Related Posts
Add A Comment

