गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना शादियाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार 15 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सचिन सिंह अपनी टीम के साथ करारबीर ग्राम यूसुफपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 162/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र विंध्याचल राम, निवासी ग्राम खुटहन, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन सिंह एवं थाना शादियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।
शादियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

