वाराणसी के संत कंवर राम सिंधी युवा समिति के तत्वावधान में सिगरा स्टेडियम में तीन दिवसीय सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया डे-नाइट प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में गोरखपुर, मऊ, नेपाल सहित विभिन्न शहरों और क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं, जिससे प्रतियोगिता में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज और युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए समिति पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है, ताकि युवाओं में खेल भावना का विकास हो और उन्हें सकारात्मक मंच मिल सके।
संत कंवर राम सिंधी युवा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि भारत प्रभु श्रीराम की नगरी है, जबकि नेपाल माता सीता की जन्मभूमि रही है। ऐसे में क्रिकेट जैसे खेल के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंध और अधिक मजबूत हों, यही इस आयोजन की सोच और उद्देश्य है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Previous Articleभारत ने श्रमिकों, किसानों, एमएसएमई के लिए खाड़ी देश में अवसरों के द्वार खोले-श्री पीयूष गोयल
Next Article सरस्वती इंटर कॉलेज में सोलर पैनल का हुआ उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

